back to top

IPL 2025 : फिटनेस टेस्ट पास, नीतीश कुमार आईपीएल की इस टीम से खेलने को तैयार

बेंगलुरु। भारतीय आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अब मैदान में खेल सकेंगे। क्रिकेटर ने फिटनेस के सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। फिजियो ने उन्हें अब खेलने की मंजूरी दे दी है। क्रिकेटर्स साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे।नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

क्रिकेटर्स ने पास किये सभी फिटनेस टेस्ट

एक समाचार एजेंसी पता चला है कि नीतीश ने यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। आंध्र के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी।

सनराइजर्स टीम से खेलेंगे नीतीश कुमार

नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे। नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में बरकरार रखा था। उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी भी खेली थी। नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़े : मुंगेर ASI हत्याकांड पर बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में अपराधी ढेर

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...