back to top

IPL 2024 : भारतीय टीम के चयन से पहले लखनऊ और मुंबई के मुकाबले में नजरें राहुल पर

लखनऊ। टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के चयन से पहले केएल राहुल के लिये दूसरे विकेटकीपर के रूप में चयन का दावा पुख्ता करने का एक और मौका होगा जब उनकी कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस से खेलेगी। टी20 क्रिकेट में राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब रहा है। पावरप्ले में फील्डिंग पाबंदियों के बावजूद राहुल आईपीएल में धीमी शुरूआत करते आये हैं। उन्होंने हालांकि इस सत्र में इसमें बदलाव किया। अभी तक वह 2024 सत्र में 144.27 की औसत से 378 रन बना चुके हैं। वैसे ज्षभ पंत का स्ट्राइक रेट 160.60 और संजू सैमसन का 161.08 रहा है।

पंत की जगह टी20 विश्व कप टीम में लगभग पक्की है चूंकि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये आक्रामक पारियां खेलकर संजू ने भी अपना दावा मजबूती से रखा है। ऐसे में राहुल को अधिक आक्रामक खेलना होगा ताकि उनकी टीम बड़ा स्कोर बना सके और वह भी अपना दावा मजबूत कर सके।

लखनऊ को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया था। अब क्विंटोन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके सामने मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण है जिसे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने रविवार को मैदान के चारों ओर धुना था। युवा जैक फ्रेसर मैकगुर्क के स्ट्रोक्स का मुंबई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज ने भी 19 रन पहले ओवर में दे डाले। ल्यूक वुड और हार्दिक पंड्या तो काफी महंगे साबित हुए।

मुंबई की टीम अंकतालिका में नौवे स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये उसे सारे मैच जीतने होंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उम्दा पारियों की उम्मीद होगी। इस सत्र में बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हार्दिक को विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्जी , टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

मैच का समय : शाम 7. 30 से।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...