back to top

IPL 2020 : पंजाब का सामना करो या मरो के मुकाबले में रॉयल्स से

अबुधाबी। आत्मविश्वास से ओतप्रोत किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के मैच में शुक्रवार को जीत के इस अभियान को कायम रखते हुए प्लेआफ की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला होगा। टूनार्मेंट की शुरूआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की टीम के प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आया है। उसने लगातार पांच जीत दर्ज करके शीर्ष चार में जगह बना ली है।

फिलहाल वह 12 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल्स 12 मैचों में दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है । प्लेआफ की दौड़ अभी अगर मगर के फेर में है । मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी छह टीमों के लिए मैदान खुला है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ से बाहर हो चुकी है । रॉयल्स अगर शुक्रवार को हारते हैं तो वह भी दौड़ से बाहर हो जाएंगे जबकि हारने पर पंजाब की राह भी मुश्किल हो जाएगी । पंजाब को टूनार्मेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके राहुल से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।

क्रिस गेल के आने से टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढा है । घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा । मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरूआत करके नाबाद 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है । पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुवाई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है । दूसरी ओर शीर्ष पर काबिज मुंबई को हराने के बाद रॉयल्स के हौसले भी बुलंद है ।

बेन स्टोक्स फार्म में लौट आए हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे । संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को अखर रहा होगा । जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है । आर्चर ने 12 मैचों में 6 . 71 की इकानामी रेट से 17 विकेट लिए लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिला है ।


-: टीमें :-

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्घ जोशी और जोफ्रा आर्चर।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।


 

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 – रवींद्र जडेजा कम फीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल

मुंबई। करिश्माई आलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)...

बाढ़ से बेहाल पंजाब,जम्मू,दिल्ली,हिमाचल व उत्तराखंड से आयीं तस्वीरें देखें

देश के राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर,हरियाण, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में कल देर रात से ही भारी वर्षा हो...

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने पर मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निकासी चिह्न की ओर बढ़ने के बीच मंगलवार को...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...