back to top

सुदीक्षा की याद में बनेगा प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत मेधावी छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजन से रविवार को मुलाकात की और उन्हें 15 लाख रुपये की सहायता और उनकी बेटी की स्मृति में एक पुस्तकालय और प्रेरणा स्थल बनवाने का ऐलान किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा से सांसद सुरेंद्र नागर और दादरी से विधायक तेजपाल नागर के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सुदीक्षा के माता-पिता और मामा ने योगी से मुलाकात की।

सुरेंद्र नागर ने बताया कि सुदीक्षा का परिवार और वह मुख्यमंत्री से मिले परिवार ने मांग की कि सुदीक्षा शिक्षा से जुड़ी थीं लिहाजा उनकी याद में दादरी में एक प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय का निर्माण किया जाए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मिलकर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता करेंगे। सुदीक्षा के परिजनो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि योगी ने उनकी बातों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय बनाने पर सहमति जताई। यह उनके लिए बहुत संतोष की बात है।

गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी तहसील में रहने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की गत 10 अगस्त को बुलंदशहर में अपने ननिहाल जाते वक्त रास्ते में एक कथित हादसे के दौरान मृत्यु हो गई थी। गरीबी के बावजूद अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने करीब चार करोड रुपए की छात्रवृत्ति हासिल करके अमेरिका के बाबसन कॉलेज में दाखिला हासिल किया था।

अमेरिका से छुट्टियां मनाने अपने घर आईं सुदीक्षा लॉकडाउन के कारण घर में ही थीं। उन्हें 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था मगर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बेहद गरीबी में पली-बढ़ी सुदीक्षा छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति सुदीक्षा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...