back to top

केजरीवाल के कार्यालय को मुख्यमंत्री पर हमले की साजिश रचे जाने के बारे में मिली सूचना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सोमवार को एक व्यक्ति ने कॉल करके मुख्यमंत्री पर संभावित हमले के खतरे के बारे में सूचित किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि वह पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से कॉल कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि उसने सुना है कि कोई मुख्यमंत्री पर हमला करने की साजिश रच रहा है।

फोन का कॉलर आईडी काम नहीं कर रहा था

सूत्रों ने बताया कि फोन का कॉलर आईडी काम नहीं कर रहा था जिससे उस नम्बर की पहचान नहीं की जा सकी जिससे कॉल की गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मई से कार्यालय के टेलीफोन में लगा कॉलर आईडी काम नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को कई बार याद दिलाए जाने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने इस कॉल के बारे में सूचित किया है और कॉलर की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। कुछ सप्ताह पहले केजरीवाल के कार्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री की बेटी के अपहरण की धमकी दी गई थी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...