back to top

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास युद्धाभ्यास के लिए जुटेंगे भारत-अमेरिका के सैनिक

जयपुर। भारत-अमेरिका के सैनिक आठ फरवरी से पश्चिमी क्षेत्र की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे। सेना ने यह जानकारी दी। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि भारत-पाक सीमा के पास हो रहा यह युद्धाभ्यास आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। अभ्यास 21 फरवरी तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि सैन्य से सैन्य विनिमय कार्यक्रम के तहत अमेरिकी सैनिक युद्ध अभ्यास के 16 वें संस्करण के लिए पांच फरवरी को भारत पहुंचेंगे। यह युद्घाभ्यास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। प्रवक्ता के अनुसार इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स करेगी और अमेरिकी सेना के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व 2 इन्फैंट्री बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के सैनिक करेंगे।

एक बयान के अनुसार संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत यह युद्धाभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। प्रशिक्षण मुख्य रूप से समकालीन महत्व के सामयिक मुद्दों के विषय वस्तु विनिमय पर केंद्रित होगा। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच सामरिक स्तर पर अभ्यास और एक दूसरे की सर्वाेत्तम प्रथाओं, सहयोग और तालमेल को बढ़ाना है।

इसके अनुसार अमेरिकी सेना के साथ युद्धाभ्यास, वैश्विक आतंकवाद की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा और भारत-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराएगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...