back to top

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बीते वित्त वर्ष में घटकर 48.66 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली। चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बीते वित्त वर्ष 2019-20 में घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में चीन से आयात 65.26 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन को निर्यात 16.6 अरब डॉलर रहा। इससे पहले 2018-19 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 53.56 अरब डॉलर और 2017-18 में 63 अरब डॉलर रहा था।

चीन से भारत मुख्य रूप से घड़ियों, संगीत उपकरणों, खिलौनों, खेल के सामान, फर्नीचर, गद्दों, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रसायन, लौह एवं इस्पात के सामान, उर्वरकों, खनिज ईंधन और धातुओं का आयात करता है। भारत समय-समय पर चीन के साथ ऊंचे व्यापार घाटे के मुद्दे को उठाता रहा है। चीन के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार तकनीकी नियमन और गुणवत्ता नियम बना रही है।

चीन द्वारा भारतीय बाजार में औसत दाम से कम पर डंप किए गए उत्पादों पर सरकार ने डंपिंग रोधी शुल्क भी लगाया है। सरकार ने तकनीकी नियमनों के लिए 371 उत्पादों को चिह्नित किया है। इनमें से 150 उत्पादों के लिए तकनीकी नियमन बना दिए गए हैं। इन उत्पादों का आयात करीब 47 अरब डॉलर रहता है। पिछले एक साल के दौरान 50 से अधिक गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) और अन्य तकनीकी नियमनों को अधिसूचित किया गया है।

इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खिलौने, एयर कंडीशनर, साइकिल पुर्जे, रसायन, सेफ्टी ग्लास, प्रेशर कूकर, स्टील का सामान और केबल जैसे इलेक्ट्रिकल उत्पाद शामिल हैं। भारत के कुल आयात में चीन का हिस्सा 14 प्रतिशत है। मोबाइल फोन, दूरसंचार, बिजली, प्लास्टिक के खिलौने तथा महत्वपूर्ण फार्मा सामग्री बाजार में चीन प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

आंकड़ों के अनुसार इसी तरह 2019-20 में चीन से भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटकर 16.37 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 22.9 करोड़ डॉलर था। भारत को पड़ोसी देश से 2017-18 में 35.02 करोड़ डॉलर और 2016-17 में 27.72 करोड़ डॉलर का एफडीआई मिला था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...