back to top

वित्तीय परिदृश्य बिगड़ने पर दबाव में आ सकती है भारत की रेटिंग : फिच

नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को कहा है कि यदि कमजोर वृद्धि अथवा वित्तीय मानदंडों में ढील से भारत के वित्तीय परिदृश्य की स्थिति बिगड़ती है तो भारत की सावरिन रेटिंग दबाव में आ सकती है। फिच ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए भारत सरकार वित्तीय क्षेत्र में नए प्रोत्साहन उपायों की घोषणा कर सकती है।

ऐसी स्थिति में उसकी भारत की रेटिंग का आकलन संकट बाद के परिवेश और उस दौरान अपनाई जाने वाली संभावित मध्यमकालिक वित्तीय कार्ययोजना के आधार पर किया जाएगा। फिच ने एक वक्तव्य में कहा है, भारत की वृद्धि दर कम रहने अथवा नए वित्तीय प्रोत्साहनों से यदि वित्तीय परिदृश्य में स्थिति बिगड़ती है तो सावरिन रेटिंग पर दबाव बढ़ सकता है। इस मामले में यह गौर करने वाली बात है कि जब इस संकट की शुरुआत हुई थी तब भी भारत के सामने वित्तीय क्षेत्र में सीमित गुंजाइश ही थी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि महामारी के नियंत्रण में आने के बाद सरकार अपनी राजकोषीय नीतियों को फिर से कड़ा कर सकती है लेकिन भारत का रिकार्ड इस मामले में बहुत अच्छा नहीं रहा है। राजकोषीय लक्ष्यों को हासिल करने और नियमों को कड़ाई से पालन के मामले में भारत का रिकार्ड हाल के वर्षों में मिला जुला रहा है। आने वाले समय में इस रिकार्ड का भी हमारे आकलन पर प्रभाव दिखाई देगा।

फिच ने दिसंबर 2019 में भारत की रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी- (नकारात्मक) पर बनाए रखा था। रेटिंग एजेंसी ने भारत की चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी काफी घटाकर 0.8 प्रतिशत कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण पर होने वाले खर्च और सरकारी स्तर पर इस पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए आर्थिक वृद्धि के अनुमान में यह कमी की गई है। इससे पहले एजेंसी ने 2020- 21 के लिए 5.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था।

RELATED ARTICLES

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...

बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के...