back to top

भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्ली। आम बजट से पहले शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के अनुमानों के मुताबिक भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगी और महामारी के चलते आर्थिक संकुचन के बाद वी आकार (गोता खाने के तीव्र वृद्ध) का सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 31 मार्च 2021 को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रिकॉर्ड 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है।

भारत में इससे पहले जीडीपी में 1979-80 में सबसे अधिक 5.2 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि जारी है, जबकि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते सेवा, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए।

सर्वेक्षण में कहा गया, महामारी के चलते 2020-21 में अनुमानित 7.7 प्रतिशत संकुचन के बाद भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 11.0 प्रतिशत और वर्तमान बाजार मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद 15.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। सर्वेक्षण में कहा गया कि वैक्सीन दिए जाने और आर्थिक गतिविधियों के सामान्य होने के साथ ही ये अनुमान बढ़ भी सकते हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि नियमों को आसान बनाने और सुधारों के चलते आपूर्ति पक्ष में तेजी आने, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, सेवा क्षेत्र में बढ़ोतरी और विवेकाधीन खपत में बढ़ोतरी से आर्थिक वृद्घि को समर्थन मिलेगा। इसके अलावा वैक्सीन के आने और कम ब्याज दरों तथा पर्याप्त नकदी के चलते कर्ज में बढ़ोतरी से वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए सर्वेक्षण में कहा गया कि अप्रैल से नवंबर 2020 तक उपलब्ध रुझानों के आधार पर चालू वर्ष के दौरान वित्तीय फिसलन होने का अनुमान है। साथ ही भारत 17 वर्षों के बाद चालू वित्त वर्ष में चालू खाते में अधिशेष देख सकता है। भारत ने चालू वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी का 3.1 प्रतिशत अधिशेष दर्ज किया था, जो मोटे तौर पर सेवाओं के निर्यात में जोरदार बढ़ोतरी के चलते हुआ।

सर्वेक्षण के मुताबिक वस्तु और सेवाओं, दोनों के आयात रुझान को देखते हुए, यह उम्मीद है कि भारत 17 साल की अवधि के बाद जीडीपी का वार्षिक चालू खाता अधिशेष कम से कम दो प्रतिशत होगा। सर्वेक्षण के अनुसार महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 7.7 प्रतिशत का संकुचन होने की उम्मीद है, लेकिन भारत अगले दो वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन सकता है।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...