back to top

भारत की फिटनेस समस्याएं बढी, लाबुशेन के शतक से आस्ट्रेलिया ने की वापसी

ब्रिसबेन। फिटनेस समस्याओं से जूझते भारत के अनुभवहीन गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन के बीच मार्नस लाबुशेन ने शानदार शतक जमाकर निर्णायक चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 274 रन तक पहुंचा दिया। अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही भारतीय टीम को एक और झटका लगा जब ग्रोइन में दर्द के कारण तेज गेंदबाज नवदीप सैनी मैदान से चले गए। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है। शुरूआती दो विकेट 17 रन पर गंवाने के बाद आस्ट्रेलिया ने लाबुशेन के 108 रन की मदद से मैच में वापसी की।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान टिम पेन 38 और कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। आखिरी सत्र में भारतीय टीम को एक गेंदबाज की कमी खली जिसका मेजबान बल्लेबाजों ने फायदा उठाया। आखिरी सत्र में गिरे दोनों विकेट टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टी नटराजन के नाम रहे जिन्होंने मैथ्यू वेड (87 गेंद में 45 रन) और लाबुशेन को लगातार दो ओवरों में पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उन्होंने दोनों के बीच 113 रन की साझेदारी भी तोड़ी। वेड ने शारदुल ठाकुर को कैच थमाया जबकि लाबुशेन विकेट के पीछे कैच देकर लौटे।

लाबुशेन ने 204 गेंद में नौ चौकों की मदद से 108 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने स्टीव स्मिथ (36) के रूप में बड़ा विकेट लिया जिन्होंने शॉर्ट मिडविकेट पर रोहित शर्मा को कैच थमाया। स्मिथ और लाबुशेन ने 69 रन की साझेदारी की थी। स्मिथ के आउट होने के बाद लाबुशेन ने रनगति बढाई और 167 गेंद में सात चौकों की मदद से 73 रन बना लिए हैं। उन्हें सैनी की गेंद पर गली में अजिंक्य रहाणे ने जीवनदान भी दिया।

इसके तुरंत बाद सैनी दर्द के कारण मैदान से चले गए। इससे पहले आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को पहले ही सत्र में पवेलियन लौट गए। 2018 में अपने पहले टेस्ट में दस गेंद डालने का अनुभव रखने वाले ठाकुर और कुल तीन टेस्ट का अनुभव रखने वाले भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने निराश नहीं किया। वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं थे और क्रीज पर सहज भी नहीं दिखे। वह एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे।

रोहित ने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर यह कैच लपका। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके महज 10 गेंद डाल सके ठाकुर ने आउटस्विंग पर हैरिस को चकमा दिया और वह पांच के निजी योग पर स्क्वेयर लेग में वाशिंगटन सुंदर को कैच देकर पवेलियन लौटे। अपने प्रमुख खिलाडय़िों की फिटनेस समस्या से जूझ रही भारतीय टीम के लिए सुंदर और नटराजन ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। सिडनी टेस्ट के नायक रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी चोट के कारण बाहर हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला रविंद्र जडेजा भी चोटों के कारण यह टेस्ट नहीं खेल सके।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...