back to top

कोविड-19 महामारी के बावजूद ट्रेनिंग में जुटी भारतीय महिला हाकी टीम

बेंगलुरू। भारतीय महिला हाकी टीम कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद योजना के अनुसार अगले हफ्ते से कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर देगी और स्ट्राइकर नवनीत कौर का कहना है कि उनकी निगाहें ओलंपिक पर लगी हैं। हालांकि इस समय ओलंपिक के आयोजन पर संशय बना हुआ है।

टीम को 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए पूल ए में रखा गया है जिसमें उनके साथ शीर्ष रैंकिंग की टीम जैसे नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। नवनीत कौर ने कहा, हम ओलंपिक में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे और हम उनके खिलाफ मुकाबले को लेकर काफी रोमांचित हैं क्योंकि हमने पहले उनका सामना नहीं किया है।

उन्होंने कहा, हमें इन टीमों से भिड़ने का भय नहीं है और हम अच्छी तरह तैयारी करने पर ध्यान लगाए हैं। हम इस समय एक हफ्ते की उबरने की प्रक्रिया में हैं जिसमें हलका जिम अभ्यास, स्ट्रेचिंग और स्विमिंग पूल में तैरना शामिल है। उन्होंने कहा, अगले हफ्ते हम कड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगे और इससे पहले आराम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...