back to top

भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम का एशियाई चैम्पियनशिप में पदक पक्का

प्योंगयांग (दक्षिण कोरिया). भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने एशियाई चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 3 . 0 से हराकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

अनुभवी शरत कमल और इजाक क्वेक के बीच पहला एकल रोमांचक रहा जिसमें शरत ने 11 .।, 10 . 12, 11 . 8, 11 . 13, 14 . 12 से जीत दर्ज की। शरत ने जीत के बाद कहा, चौथे गेम में इजाक ने अच्छी वापसी की लेकिन तब तक मैं पकड़ बना चुका था। पांचवें में वह आगे था लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं जीत गया।

जी साथियान ने इसके बाद यू एन कियोन पांग को 11 . 6, 11 . 8, 12 . 10 से हराकर भारत को 2 . 0 की बढत दिलाई। भारत के सर्वाेच्च 61वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी हरमीत देसाई ने झे यू क्लारेंस च्यू को 11 . 9, 11 . 4, 11 . 6 से हराया। साथियान ने कहा , शरत ने हमें लय दी और मैने तथा हरमीत ने उसे आगे बढाया। हम अच्छा खेल रहे हैं लेकिन कांस्य से ही संतोष नहीं करेंगे। हम सेमीफाइनल में ताइपै को हराने की पूरी कोशिश करेंगे।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारत का सामना अब ईरान या चीनी ताइपै से होगा। पुरूष टीम ने दो साल पहले दोहा में कांस्य पदक जीता था। लंबे समय बाद शरत और साथियान ने एकल रैंकिंग में शीर्ष सौ में जगह बनाई है। उनका लक्ष्य इसमें और सुधार करने का होगा। महिला क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत को जापान ने 3 . 0 से हराया।

दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी मिमा इतो ने अहिका मुखर्जी को पहले एकल में 11 . 7,15 . 13, 11 . 8 से हराया। वहीं दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा को हिना हयाता के हाथों 7 . 11, 9 . 11, 11 . 9, 3 . 11 से पराजय झेलनी पड़ी। सुतीर्था मुखर्जी को 14वीं रैंकिंग वाली मियू हिरानो ने 7 . 11, 11 . 4, 11 . 6, 11 . 5 से मात दी। अब भारतीय टीम पांचवें से आठवें स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला खेलेगी।

यह खबर भी पढ़े —जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे शी चिनफिंग, चीन के प्रधानमंत्री ली करेंगे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...