back to top

भारतीय वाणिज्य दूतावास अमेरिकी बाजार में निर्यात बढ़ाने के लिए वेबिनार करेगा आयोजित

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास भारतीय निर्यातकों को अपने उत्पाद अमेरिकी बाजार में पहुंचाने के लिए व्यापक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक वेबिनार आयोजित कर रहा है। डिस्कवर पाथवे फॉर एक्सपोर्ट टू यूएसए फॉर इंडियन एक्सपोर्टर्स एंड एमएसएमई शीर्षक वाला यह वेबिनार (आॅनलाइन सम्मेलन) अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के सहयोग से 29 मई को आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय निर्यातकों और आपूर्तिकर्ताओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला और अन्य अनुपालन आवश्यकताओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी ताकि वे अपने उत्पादों को खासतौर पर अमेरिकी खुदरा दुकानों तक पहुंचा सकें। सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने न्यूयॉर्क वाणिज्य दूतावास के सहयोग से कॉस्टको होलसेल कॉरपोरेशन के साथ ऐसा ही वेबिनार पिछले महीने आयोजित किया था।

इसमें 200 से अधिक भारतीय निर्यातकों ने भाग लिया था। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भेजे बयान में कहा कि अगले सप्ताह होने वाले इस वेबिनार के माध्यम से अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट भारतीय निर्यातकों के साथ बातचीत करेगी, ताकि उन्हें अमेरिका को निर्यात की प्रक्रिया समझने में मदद मिल सके। ये निर्यात विशेष रूप से वॉलमार्ट के लिए होंगे, जिसके 19 देशों में 10,750 से अधिक स्टोर और कई ई-कॉमर्स वेबसाइट हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पिछले महीने वॉशिंगटन यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंडिया-यूएस ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल (भारत व्यापार सुविधा मंच) पेश किया था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह मंच भारत-अमेरिका व्यापार एवं कारोबारी जुड़ाव को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। इससे दोनों देशों के व्यवसायों, निवेशकों, संस्थानों और अन्य हितधारकों के बीच अधिक संवाद संभव हो पाएगा। इसका उद्देश्य नए व्यापार अवसरों को खोलना, कारोबार करने में आसानी बढ़ाना, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप का समर्थन करना और 2030 तक भारत-अमेरिका के बीच 500 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को हासिल करने के
प्रयासों को तेज करना है। दूतावास के बयान में कहा गया कि यह मंच विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार तक पहुंचने के तरीकों के बारे में जागरूक करने पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...