back to top

कोरोना संकट की चुनौतीपूर्ण घड़ी में मालदीव के साथ खड़ा रहेगा भारत : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भरोसा दिलाया कि कोरोना संकट की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भारत स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों से निपटने में उनके देश का पूरा साथ देगा। मोदी ने सोमवार सुबह सोलिह से बात कर आर्थिक और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए उत्पन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भारत और मालदीव के बीच विशिष्ट आपसी संबंधों ने दोनों देशों के साझा शत्रु (कोविड-19) से एक साथ लड़ने के हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान की है। मोदी ने कहा कि भारत, इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने तटवर्ती पड़ोसी और करीबी मित्र देश के साथ खड़ा रहेगा।

मोदी ने कोरोना संकट के कारण पर्यटन आधारित मालदीव की अर्थव्यवस्था के समक्ष उत्पन्न हुई चुनौती का जिक्र करते हुए सोलिह को भरोसा जताया कि आर्थिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए नुकसान को न्यूनतम करने के लिए भारत, मालदीव का सहयोग करना जारी रखेगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनके देशों में कोरोना संकट की मौजूदा स्थिति के बारे में एक दूसरे को अवगत कराया।

दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए दक्षेस देशों के बीच आपसी सहयोग की पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के पालन पर संतोष व्यक्त किया। सोलिह ने मोदी को बताया कि भारतीय चिकित्सकों का दल पहले ही मालदीव पहुंच गया था, साथ ही भारत की ओर से सहायता स्वरूप भेजी गईं जरूरी दवाएं भी मिल गई हैं। इस पर मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि कोरोना वायरस से उपजे स्वास्थ्य संकट और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर दोनों देशों के अधिकारी आपस में संपर्क कायम रखेंगे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...