back to top

घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर होगी निगाह

मुंबई। पिछले दो मैच में करीबी अंतर से पराजय झेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार नौ मैच से चला आ रहा हार का सिलसिला खत्म करने की कोशिश करेगी।

इस मैच में सभी का ध्यान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन पर टिका रहेगा। भारत ने वनडे श्रृंखला से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच जीते थे। इन दोनों मैच और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में हरमनप्रीत अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। हरमनप्रीत ने इस सत्र में अब तक सभी प्रारूप में जो आठ पारियां खेली हैं उनमें से केवल तीन पारियों में वह दोहरे अंक तक पहुंच पाई। इस बीच उनका सर्वाेच्च स्कोर 49 रन रहा जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एकमात्र पारी में हरमनप्रीत खाता भी नहीं खोल पाई थी जबकि पहले दो वनडे में उन्होंने 9 और 5 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने यह दोनों में जीत कर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। पहले मैच में भारतीय गेंदबाज नहीं चल पाए थे और 8 विकेट पर 282 रन बनाने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में भारत का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा था और उसने सात कैच छोड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीन रन से जीता था।

दूसरे मैच में रिचा घोष ने 113 गेंद पर 96 रन की लाजवाब पारी खेली थी जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्लेबाजी में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा था। रिचा घोष नंबर तीन पर भारत की नई स्टार है जो टीम को आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम है। दूसरी तरफ अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा पर दबाव होगा क्योंकि पिछले मैच में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद वह टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाई थी। भारतीय टीम के लिए हालांकि सबसे बड़ी चिंता क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि टीम को इस विभाग में सुधार करने की जरूरत है।

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान का फरवरी 2007 के बाद से नहीं हरा पाई है और अगर उसे हार का यह सिलसिला खत्म करना है तो उसकी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस बीच मजूमदार ने पुष्टि की कि स्नेह राणा तीसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेगी। वह दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण करते समय पूजा वस्त्राकर से टकराकर चोटिल हो गई थी। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो वह श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। उसकी कप्तान एलिसा हीली भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं लेकिन फोएबे लीचफील्ड और एलिसे पेरी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वह तीसरे वनडे में भी इसे जारी रखने की कोशिश करेंगी।

टीम इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), रिचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, एलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर।:30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...