back to top

पुजारा का सैकड़ा, भारत ने पहले दिन बनाए पांच विकेट पर 297 रन

कूलिज: चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक और रोहित शर्मा के 68 रन से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के शुरूआती दिन यहां पांच विकेट पर 297 रन बनाए। पुजारा और रोहित ने चौथे विकेट के लिए मिलकर 132 रन की भागीदारी निभाई जिससे भारतीय टीम शनिवार को लंच तक 89 रन तक तीन विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत स्थिति में पहुंची। टेस्ट विशेषज्ञ पुजारा 187 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर रिटायर्ड हो गए। रोहित 115 गेंद में 68 रन बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया।

 

पुजारा के अंतिम सत्र में रिटायर होने के बाद ऋषभ पंत और हनुमा विहारी ने स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाया। स्टंप उखडऩे तक पंत 53 गेंद खेलकर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बानाकर आउट हो गए। दिन का खेल 88.5 ओवर में समाप्त हुआ, तब हनुमा विहारी 101 गेंद पर 37 रन बनाकर जबकि रविंद्र जडेजा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज ए के लिए तेज गेंदबाज जोनाथन कार्टर ने 13.5 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि कीयोन हार्डिंग और अकीम फ्रेजर को एक एक विकेट मिला। भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रहा। अभ्यास मैच के लिए कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे फिर विफल रहे जिससे भारत ने लंच तक 89 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। रहाणे केवल छह गेंद तक ही क्रीज पर टिक सके। केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। राहुल ने 46 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए और मयंक अग्रवाल (12) के साथ पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। भारत ने हालांकि 16 रन के अंदर इन दोनों के अलावा रहाणे (एक) का भी विकेट गंवाया।

 

राहुल ने शुरू से लय पकड़ ली थी जबकि अग्रवाल ने सतर्कता बरती। इस बीच राहुल ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। कार्टर ने अग्रवाल को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी। राहुल फिर से अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे और हार्डिंग की गेंद पर रोमेरियो शेफर्ड को कैच दे बैठे। कार्टर ने अगले ओवर में रहाणे को विकेट के पीछे कैच करवाकर स्कोर तीन विकेट पर 53 रन कर दिया। रहाणे पिछले दो वर्षों में शतक नहीं बना सके हैं, उन्होंने अगस्त 2017 में श्रीलंका टीम के लिए सैकड़ा जड़ा था। पिछले 12 टेस्ट मैचों में वह 20 पारियों में केवल पांच बार ही अर्धशतक तक पहुंच पाए हैं। इस दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए अंतिम एकादश में हालांकि उनके स्थान को खतरा नहीं है लेकिन अगर वह इस सीरीज में विफल रहते हैं तो दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए यह नहीं कहा जा सकता है। हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर ऐसे मौके के इंतजार में हैं।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...