back to top

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अय्यर के पास जगह पक्की करने का मौका

पोर्टऑफस्पेन: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां जब दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तब सभी की नजरें प्रतिभाशाली श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर लगी होगी जिनके पास चौथे स्थान में जगह पक्की करने का मौका होगा। अय्यर को टी20 श्रृंखला में अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था लेकिन वह बारिश से प्रभावित पहले एकदिवसीय में टीम का हिस्सा थे। गयाना में हुए इस मैच को 13 ओवर के बाद नहीं खेला जा सका और मुकाबला रद्द हो गया। अब भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि दूसरे वनडे में धूप खिली हो और बारिश से मैच प्रभावित नहीं हो। इस बात की संभावना काफी कम है कि भारतीय टीम बल्लेबाजी क्रम के साथ कोई छेड़छाड़ करेगी, ऐसे में मुंबई के इस बल्लेबाज के पास दूसरे मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा। टीम में जगह पक्की करने के लिए हालांकि दो मैचों में प्रदर्शन काफी नहीं होगा लेकिन इन मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी से वह दबाव को कम जरूर कर सकेंगे।

 

अय्यर ने हाल ही में भारत ए के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दो अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान विराट कोहली का मार्गदर्शन और उप-कप्तान रोहित शर्मा का साथ मिलने से दिल्ली कैपिटल्स के इस कप्तान की राह आसान हो सकती है। अय्यर को मध्यक्रम में मौका मिलने का मतलब होगा कि शीर्ष क्रम में शिखर धवन की मौजूदगी में लोकेश राहुल को बेंच पर बैठना होगा। श्रृंखला के पहले मुकाबले का टीम संयोजन को देखे तो यह पता चलता है कि विश्व कप में शीर्षक्रम में अच्छी बल्लेबाली के बाद राहुल को धवन या रोहित की गैरमौजूदगी में ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिलेगा। केदार जाधव के लिए भी यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है जो खराब प्रदर्शन करने पर टीम से बाहर हो सकते हैं। महाराष्ट्र के इस छोटे कद के बल्लेबाज पर दबाव इसलिए भी ज्यादा होगा क्योंकि शुभमन गिल जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

भारतीय क्रिकेट में कई लोगों का मानना है कि जाधव के पास ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त तकनीक नहीं है और उनके पास आखिरी ओवरों में गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की ताकत भी नहीं है। भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिनर रन रोकने में कामयाब रहे हैं लेकिन अंतिम एकादश में कुलदीप यादव और रविन्द्र जड़ेजा की एक साथ मौजूदगी से यह देखना दिलचस्प होगा कि इनका पूरा उपयोग कैसे होगा। भुवनेश्वर कुमार अगर विश्राम करना चाहेंगे तो नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है। पिच अगर स्पिनरों की मुफीद हुई तो युजवेन्द्र चहल को तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। खलील ने पहले एकदिवसीय में तीन ओवर में 27 रन लुटाए थे। उनकी शाट गेंदों पर एविन लुईस ने आसानी से बड़े शाट लगाए। बारिश के कारण मैच रोके जाते समय लुईस 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। कैरेबियाई टीम चाहेगी की लुईस अपनी लय को बरकरार रखे जबकि क्रिस गेल भी अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी करें। जमैका का यह विस्फोटक बल्लेबाज पहले एकदिवसीय में 31 गेंद में सिर्फ चार रन बना सका था। वेस्टइंडीज चयन समिति ने गेल को उनके घरेलू मैदान पर विदाई मैच में मौका देने से इंकार कर दिया है तो ऐसे में श्रृंखला के आखिरी दो मैच उनके शानदार करियर के आखिरी मुकाबले हो सकते हैं।

 

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

 

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरण, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लाेस ब्रैथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस और केमार रोच।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...