back to top

भारत का बड़ा एक्शन, अब पाकिस्तान के साथ बंद किया डाक और पार्सल सेवा

नयी दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हवाई और जमीनी मार्गों के माध्यम से पड़ोसी देश के साथ सभी श्रेणियों के डाक और पार्सल का आदान-प्रदान शनिवार को बंद कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।सेवाओं को बंद करने का आदेश डाक विभाग द्वारा जारी किया गया, जो संचार मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने का हवाला देते हुए भारत ने हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की पूरी अभियानगत छूट है।

भारत ने 24 अप्रैल को कठोर कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि स्थगित करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने, अटारी एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया था। भारत ने राजनयिक संबंधों को भी कमतर करने का फैसला किया था। भारत के कदमों की प्रतिक्रिया में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले व्यापार सहित भारत के साथ सभी व्यापार को स्थगित कर दिया। पाकिस्तान ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने को अस्वीकार कर दिया और कहा कि पानी के प्रवाह को रोकने के किसी भी कदम को युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...