back to top

भारत ने महिला विश्व कप के लिए भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया

नयी दिल्ली। भारत ने अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए महिला हॉकी टीम में भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है तथा इस टूर्नामेंट के लिए भी सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय टीम को ही बरकरार रखा है।

टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई जिसकी कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इसे एक संतुलित टीम बताया है। विश्व कप 15 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।अभी बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही भारतीय टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।

भारतीय टीम का हाल में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, विशेष रूप से पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में, जहां उसने अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती और एफआईएच प्रो लीग में फिर से जगह बनाई।टीम में सविता और बिचु देवी खारीबाम दो गोलकीपर हैं। रक्षापंक्ति में इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास शामिल हैं।

कप्तान सलीमा, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग मध्य पंक्ति जबकि लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग अग्रिम पंक्ति का जिम्मा संभालेंगी।

मारिन ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा,हमने संतुलित टीम का चयन किया है जो बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं। टीम ने टूर्नामेंट की तैयारी में कड़ी मेहनत की है और हमें इस टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है।विश्व कप में भारतीय टीम को चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल डी में रखा गया है।

यह टीम पूल चरण के अपने सभी मैच नीदरलैंड के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। वह 16 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जिसके बाद उसका सामना 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से होगा।एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जाएंगे।

टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास ।
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग।
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।

RELATED ARTICLES

यूएपीए मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना रुख बताए पुलिस : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़े मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत...

3 इडियट्स’ का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं… आमिर खान ने तोड़ी गलतफहमी

लंदन फिल्म फेस्टिवल में बोले आमिर, बोले-वांगचुक के काम का सम्मान जरूरी, अनशन खत्म करने की भी अपील नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट...

सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बोले- मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा

नयी दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। उनकी अनिश्चितकालीन भूख...

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...