back to top

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकार ने देश में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किये हैं और भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है।

वाराणसी में आज से शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में कई शहरों में फीफा अंडर 17 विश्व कप और हॉकी विश्व कप समेत 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में ही होने जा रहे हैं। भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है। इसके पीछे प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने के अधिक से अधिक मौके मिलें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है। देश का हर क्षेत्र, विकास की हर परिभाषा इस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ से जुड़ रहा है और खेलों की परिभाषा भी इसमें से एक है।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े व्यापक सुधार किये हैं। राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम और खेलो भारत नीति 2025… इस प्रकार के प्रावधानों से सही प्रतिभा को अवसर मिलेगा, खेल संगठनों में प्रदर्शित बढ़ेगी और साथ ही देश के युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों ही क्षेत्र में एक साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। एक तरफ हम अच्छा मूलभूत ढांचा और वित्त पोषण का तंत्र तैयार कर रहे हैं और उसके साथ ही नौजवानों को शानदार अनुभव देने के लिए भी काम कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि एक समय था जब खेलों को लेकर सरकार और समाज दोनों में ही उदासीनता का माहौल था। बहुत कम युवा खेल को करियर की तरह अपनाते थे लेकिन बीते दशक में खेलों को लेकर सरकार और समाज दोनों की ही सोच में बदलाव दिख रहा है

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसलिए प्रगति कर रहे हैं क्योंकि देश का हर एक जन, हर एक वर्ग एक सामूहिक चेतना से ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से देश के लिए काम कर रहा है। स्वच्छता से डिजिटल पेमेंट तक और एक पेड़ मां के नाम से लेकर विकसित भारत के अभियान तक, हम इसलिए प्रगति कर रहे हैं क्योंकि देश का हर एक जन, हर एक वर्ग एक सामूहिक चेतना से इंडिया फर्स्ट की भावना से देश के लिए काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES

आईएईए प्रमुख ने ईरान के परमाणु ठिकानों के दौरे के दिए संकेत

टोक्यो। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने बुधवार को संकेत दिया कि उनके निरीक्षक ईरान के परमाणु स्थलों का...

शामली में गोमांस परोसने का मामला: बैंक्वेट हॉल पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कैराना में वलीमा (रिसेप्शन) में कथित रूप से गाय का मांस परोसने का मामला सामने आने के कुछ दिन बाद...

मां की मौत छुपाकर 7 साल तक पेंशन हड़पता रहा बेटा, आखिरकार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां को जीवित दर्शाकर करीब सात वर्षों तक स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा विभाग की...

युवक ने खेत में बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में बुधवार को एक युवक ने बिजली के खंभे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या...

मां की मौत छुपाकर 7 साल तक पेंशन हड़पता रहा बेटा, आखिरकार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां को जीवित दर्शाकर करीब सात वर्षों तक स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा विभाग की...

अमेरिका ने क्यूबा की सरकारी कंपनियों पर लगाए नए प्रतिबंध

सैन जुआन (अमेरिका)। अमेरिका ने क्यूबा की सरकारी कंपनियों पर मंगलवार को नए प्रतिबंध लगाए। इनके बारे में विश्लेषकों का कहना है कि इससे...

अलीगंज अग्निकांड पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का शोक संदेश, 25 जून को नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना...