back to top

भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान चाबहार बंदरगाह के संयुक्त इस्तेमाल पर सोमवार को करेंगे बैठक

नई दिल्ली। भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान मध्य एशिया के लिए संपर्क (कनेक्टिविटी) की दृष्टि से अहम माने जा रहे चाबहार बंदरगाह का रणनीतिक रूप से संयुक्त इस्तेमाल करने पर सोमवार को एक त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा बैठक की घोषणा की गई।

मंत्रालय ने कहा, भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान के बीच चाबहार बंदरगाह के संयुक्त इस्तेमाल पर त्रिपक्षीय कार्य समूह की पहली बैठक 14 दिसंबर को ऑनलाइन तरीके से होगी। भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा बंदरगाह विकसित किया जा रहा है ताकि इन तीनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) परियोजना में भारत द्वारा उज्बेकिस्तान की भागीदारी की पृष्ठभूमि में त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत चाबहार बंदरगाह को पारगमन (ट्रांजिट) बंदरगाह के रूप में उपयोग करने के लिए उज्बेकिस्तान की रूचि का स्वागत करता है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और व्यापारिक समुदाय के लिए आर्थिक अवसर खुलेंगे।

इसमें कहा गया है, उज्बेकिस्तान के अलावा, अन्य मध्य एशियाई देशों ने भी बंदरगाह का उपयोग करने में रुचि दिखाई है। भारत इस मुद्दे पर क्षेत्रीय देशों के साथ निकट सहयोग करना चाहता है। आईएनएसटीसी भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी एक बहु आयामी परिवहन परियोजना है।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...