back to top

सुनक की नयी दिल्ली यात्रा की संभावना तलाश रहे भारत और ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की नयी दिल्ली यात्रा की संभावना पर भारत और ब्रिटेन विचार कर रहे हैं, लेकिन यह अंतत: इस बात पर निर्भर कर सकता है कि क्या दोनों पक्ष बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर आगे बढ़ने के लिए लंबित मतभेदों को सुलझा पाएंगे या नहीं। मामले से अवगत लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष 28 अक्टूबर के आसपास यात्रा की संभावना तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा महत्वाकांक्षी एफटीए को अंतिम रूप देने से जुड़ी हो सकती है। उक्त लोगों ने कहा कि समझा जाता है कि दोनों पक्ष एफटीए के 26 अध्यायों में से लगभग 24 को अंतिम रूप दे चुके हैं और अब वे कुछ वस्तुओं पर आयात शुल्क रियायतों समेत विवादास्पद मुद्दों पर जारी मतभेदों को दूर करके इसे अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि दोनों पक्ष इस बात की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या सुनक 29 अक्टूबर को लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप का मैच देख सकते हैं। उक्त लोगों ने कहा कि यात्रा पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और यह इस बात पर निर्भर हो सकता है कि दोनों पक्ष मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं या नहीं। सुनक पिछले महीने आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सुनक ने शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी। वार्ता में, मोदी और सुनक ने एफटीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा की थी और उम्मीद जताई कि शेष मुद्दों पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जा सकता है ताकि एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभप्रद और दूरदर्शी व्यापार समझौता जल्द ही हो सके।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...