back to top

विश्व में कोविड-19 की सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में भारत भी शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए बुधवार को रिकार्ड संख्या में 11,72,179 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 4,55,09,380 जांच की जा चुकी है। साथ ही, विश्व में प्रतिदिन सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में भारत भी शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक संख्या में जांच किए जाने के परिणामस्वरूप संक्रमण की पुष्टि होने की दर कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, जांच में भारत में अभूतपूर्व वृद्घि हुई है। 24 घंटे में 11.7 लाख से अधिक जांच की गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में 30 जनवरी को महज 10 जांच किए जाने से लेकर अब प्रतिदिन जांच का औसत 11 लाख से अधिक हो गया है। यह देश में प्रतिदिन कोविड-19 की जांच बढऩे को प्रदर्शित करता है।

मंत्रालय ने कहा, व्यापक क्षेत्रों में एक अवधि में सतत रूप से इस तरह से बड़े पैमाने पर जांच किए जाने से संक्रमण का समय रहते पता चला और इससे संक्रमित मरीजों को पृथक करने तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में मदद मिली। भारत में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर आज की तारीख में घट कर 1.75 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस रोग से उबरने का राष्ट्रीय औसत 77.09 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के 8,15,538 मरीज अभी इलाजरत हैं, कुल मामलों का तकरीबन 21.16 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश भर में जांच प्रयोगशालाओं के तेज विस्तार के चलते भी जांच बढ़ी है। भारत में आज की तारीख में 1,623 प्रयोगशालाएं (लैब) हैं, जिनमें 1,022 सरकारी हैं जबकि 601 निजी क्षेत्र के हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 83,883 मामले मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए, जबकि एक दिन में 1,043 मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 67,376 हो गई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...