back to top

तीसरे चरण के लोस चुनाव में बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 60% हुई वोटिंग

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगडिया में मंगलवार को संपन्न चुनाव के दौरान शाम छह बजे तक 60.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर श्रीनिवास ने बताया कि प्रदेश के पांच संसदीय क्षेत्रों – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगडिय़ा में छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । उन्होंने बताया कि झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगडिया में क्रमश: 56.92 प्रतिशत, 62.80 प्रतिशत, 62.34 प्रतिशत, 59.12 प्रतिशत और 58.83 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2014 के आम चुनावों के मतदान 59.08 प्रतिशत से लगभग 0.92 प्रतिशत अधिक रहा। श्रीनिवास ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 8899815 थी, जिनमें 4655306 पुरूष और 4244284 महिला मतदाता हैं।

इसके अलावा 225 थर्ड जेंडर

इसके अलावा 225 थर्ड जेंडर तथा 9008 सेवा मतदाता शामिल हैं । उन्होंने बताया कि आज का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और बिना किसी हिंसा के संपन्न हो गया। अधिकारी ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान कुल 46 लोगों को 38 वाहनों के साथ हिरासत में लिया गया। इन संसदीय क्षेत्रों में चुनावी मैदान में डटे हुए कुल 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में बंद हो गया। इन उम्मीदवारों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं । झंझारपुर से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला जदयू के रामप्रीत मंडल और राजद के गुलाब यादव के बीच है, हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है।

इसी तरह सुपौल क्षेत्र से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं

इसी तरह सुपौल क्षेत्र से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन जदयू के बिलेश्वर कामत और कांग्रेस की रंजीत रंजन के बीच सीधा मुकाबला है । रंजीत रंजन सुपौल से मौजूदा सांसद हैं। अररिया में सीधा मुकाबला राजद प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद सरफराज आलम और भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह के बीच जबकि मधेपुरा में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शरद यादव और जदयू के दिनेश चंद्र यादव तथा जनअधिकार पार्टी उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है । इसी प्रकार खगडिय़ा में मुख्य मुकाबला सीधा मुकाबला लोजपा उम्मीदवार एवं निवर्तमान सांसद महबूब अली कैसर और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के बीच है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...