back to top

जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सीएम आदित्यनाथ ने कार्रवाई के दिए आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और सहारनपुर में अवैध शराब से हुई कम से कम 16 लोगों की मौत की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्ध 15 दिनों का संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में सहारनपुर में आठ और कुशीनगर में भी आठ लोगों की मौत हुई है। अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़. सकता है क्योंकि कुछ लोगों का इलाज अभी चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे प्रभावितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव को इन दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों के विरुद्घ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक को इन जनपदों के पुलिस अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्घ 15 दिनों का संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...