back to top

कानपुर देहात में बुजुर्ग और उसके बेटे की लिव-इन साथी की धारदार हथियार से हत्या

कानपुर। कानपुर देहात के अमरोधा कस्बे में बृहस्पतिवार को तड़के 83 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की लिव इन साथी की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्तियों की पहचान राम प्रकाश द्विवेदी (83) और खुशबू (30) के रूप में की गई है। मृतक राम प्रकाश द्विवेदी का बेटा विमल द्विवेदी (63) इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति ने बताया कि इस घटना की सूचना पर पुलिस ने विमल द्विवेदी के दो बेटों- अक्षत द्विवेदी (18) और उसके सौतेले भाई ललित द्विवेदी (42) को हिरासत में ले लिया। ये दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा या मध्य प्रदेश भागने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि अक्षत और ललित, विमल के मकान में घुसे और राम प्रकाश तथा खुशबू की पिटाई की। इसके बाद इन्होंने दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे राम प्रकाश और खुशबू की मृत्यु हो गई। घटना के समय दिव्यांग व्यक्ति मुन्ना ने विमल को भागने का प्रयास करते हुए देखा और विमल के बड़े भाई को बुलाया जो पास ही एक मकान में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि घायल विमल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कानपुर में लाला लाजपत राय अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने फारेंसिक विशेषज्ञों को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए बुलाया।

जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विमल खुशबू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था जिससे परिवार में कलह हुई और आवेश में आकर अक्षत और ललित ने अपने पिता और अन्य पर हमला किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शुरुआत में अक्षत और ललित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...