back to top

‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान सीता, द्रोपदी, राधा का चरित्र निभाएंगे: राज शांडिल्य

मुंबई। फिल्म ड्रीम गर्ल के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे निर्देशक राज शांडिल्य ने बताया कि इस सीधी-साधी कामेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना ऐसे पुरुष के किरदार में नजर आएंगे जो महिला चरित्रों जैसे सीता, द्रोपदी और राधा की तरह सजता-संवरता है।

फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया

फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है और यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। शांडिल्य ने पीटीआई से कहा, मैं फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन इसके शीर्षक से कहानी का पता चलता है। मैं आपको बता सकता हूं कि आयुष्मान रामायण से सीता, महाभारत से द्रोपदी और कृष्ण लीला से राधा बन जाता है। अब वह क्यों और कैसे बनता है, यही कहानी है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म की कहानी मथुरा पर आधारित है।

हिन्दी बोलते फिल्म में सुना जाएगा

आयुष्मान हरियाणवी और स्थानीय लहजे में हिन्दी बोलते फिल्म में सुना जाएगा। शांडिल्य ने अंधाधुंध के सितारे की मेहनत और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा, आयुष्मान बहुत सादा और निष्ठावान अभिनेता है। उसमें कोई अहंकार नहीं है। वह ऐसे काम करता है, मानो पहली फिल्म कर रहा हो। जब कोई अभिनेता इतना लचीला हो तो वह फिल्म के लिए मददगार होता है। उसके साथ काम करने से लगता है कि जिंदगी की सबसे अच्छी फिल्म कर रहे हों।

RELATED ARTICLES

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...