back to top

बजट का असर : Sensex 1200 अंक और उछला, निफ्टी 14,600 के ऊपर

मुंबई। बजट के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी 14,600 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 49,797.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स एक समय 50,000 के स्तर तक गया।

कारोबार के दौरान इसमें 1,554 अंक का उतार-चढ़ाव आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 366.65 अंक यानी 2.57 प्रतिशत मजबूत होकर 14,647.85 अंक पर बंद हुआ। बजट के दिन की तेजी को मिलाकर सेंसेक्स दो सत्रों में 3,511 अंक यानी 7.58 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। वहीं निफ्टी में 1,007.25 अंक यानी 7.38 प्रतिशत की तेजी आई है। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, अलट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और कोटक बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 27 लाभ के साथ बंद हुए। ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि अधिक पूंजीगत व्यय, प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर यथास्थिति और पूंजी लाभ कर में बढ़ोतरी नहीं किए जाने जैसे बजट में किए गए प्रस्तावों का बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,494.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह वृद्घि को गति देने वाला सहसिक बजट है। कोविड-कर और आयकर पर अधिभार को लेकर आशंका थी, लेकिन बजट में इसका प्रस्ताव नहीं किया गया, जिसका अच्छा संदेश गया है। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बातचीत के बीच एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 72.96 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...