back to top

आईएमडी ने शहर और तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली। मुम्बई और तटीय महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के मद्दनेजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी स्तर को ऑरेंज से बढ़ाकर रेड कर दिया। शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के वैज्ञानिक आर. के. जेनमानी ने कहा कि मुम्बई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शहर की बारिश पर जारी विशेष बुलेटिन में विभाग ने कहा कि अगले 18 घंटे के दौरान मुम्बई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में छिटपुट भारी से बुहत भारी बारिश के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

उसने कहा कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बारिश के कारण बिजली तथा पानी की सेवाएं, स्थानीय यातायात आदि भी प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के दादर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 15.9 सेंटीमीटर, परेल में 13.2 सेंटीमीटर, कोलाबा में 12.9 सेंटीमीटर, वर्ली में 11.7 सेंटीमीटर, संताक्रूज में 10.6 सेंटीमीटर, बोरिवली में 10.1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे के बीच संताक्रूज में 6.3 सेंटीमीटर, बांद्रा में 9.5 सेंटीमीटर, कोलाबा में 1.2 सेंटीमीटर, महालक्ष्मी में 5.3 सेंटीमीटर और राममंदिर में 6.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...