back to top

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण जलभराव, आईएमडी ने और वर्षा होने का अनुमान जताया

नयी दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने दिल्ली की रफ्तार को थाम लिया और कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी की चेतावनी दी गई थी। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित दिल्ली के आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट लागू था। वहीं, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई।

बुधवार को नई दिल्ली में बारिश के बीच भगवान शिव की पूजा के लिए गंगा नदी से पवित्र जल लेकर लौटते हुए कांवड़िये ।

भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईटीओ को जोड़ने वाले तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और धीमी गति के कारण भारी जाम लग गया। हालांकि, हवाई अड्डे के आसपास भारी बारिश के बावजूद उड़ान संचालन में कोई रुकावट नहीं हुई। मंगलवार, 22 जुलाई को हुई तेज बारिश के बाद प्रेस एनक्लेव रोड, कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास अनुव्रत मार्ग, सैनिक फार्म्स, साकेत मेट्रो स्टेशन और मथुरा रोड के पास आश्रम जैसे इलाकों में पहले से ही जलभराव की स्थिति थी। बुधवार की बारिश ने हालात को और बिगाड़ दिया।

बारिश के दौरान भगवान शिव की पूजा के लिए गंगा नदी का पवित्र जल एकत्र करने के बाद लौटते हुए ‘कांवड़िये’ ।

एनएच-8, महरौली-गुड़गांव रोड, आईटीओ और लुटियंस दिल्ली जैसे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम लगा। कई जगहों पर वाहन लंबी कतारों में फंस गए। नांगलोई से नजफगढ़ और दिल्ली-गाजियाबाद कॉरिडोर पर यात्रा में एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा था। जलमग्न फुटपाथ और कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भरने से लोग परेशान हो गए। नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया पर सड़कों की हालत, जलभराव और ट्रैफिक जाम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। लोगों ने प्रशासन से जलजमाव की समस्या को हल करने और सड़क व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...