back to top

अगर सब गलत था तो आप वहाँ अपना बुलडोजर लेकर जाते… अंसल मामले में अखिलेश ने सीएम योगी को घेरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपने कार्यकाल के दौरान अंसल एपीआई जैसे बिल्डरों का पक्ष लेने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने निवेश को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया और कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने पहले भी उन्हीं स्थानों पर परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अपनी नाकामी छिपाने के लिए जब लोग किसी और का नाम लेते हैं तो भूल जाते हैं कि उसी के नाम से बनी सिटी में स्थित मॉल और अस्पताल का उन्होंने ही उद्घाटन किया था। उसी विशाल परिसर में बने एक नये होटल में जी20 के मेहमान आपने ही ठहराए थे। यह वही जगह है जहाँ अरबों रुपए का सच्चा इन्वेस्टमेंट आया। यादव ने 1.12 मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें आदित्यनाथ अंसल के गोल्फ सिटी में लुलु मॉल का उद्घाटन कर रहे थे। जी20 गोल्फ सिटी के एक होटल में आयोजित किया गया था और कैंसर अस्पताल भी वहीं स्थित है।

उन्होंने कहा, निवेशकों पर आरोप लगाकर हतोत्साहित करने से न तो निवेश का विकास होगा, न ही प्रदेश का। उप्र के सभी समझदार लोग कह रहे हैं कि अगर सब गलत था तो आप वहाँ अपना बुलडोजर लेकर जाते। आप कैंची लेकर उद्घाटन करने क्यों पहुँच गये? सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता से आदित्यनाथ की संभावित बेदखली की चर्चा उनमें हताशा पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, जनता कह रही है कि जब उसे ढूँढने पाताल लोक जाएं तो परतों में दबी उस गहरी वजह की भी खोज-ख़बर लेते आएं जो उनकी गद्दी को हिला रही है। उनके सत्ता से बेदख़ल होने की जो चर्चाएं हर तरफ हैं, यह उसी की खीझ है। विस्थापन का डर ही उनके मुँह से ऊंची आवाज बनकर निकल रहा है। सफलता व्यक्ति को शांत, शालीन और शिष्ट बनाती है और विफलता वही…. जो दिख रहा है।

यादव अपने संबोधनों में आरोप लगाते थे कि केंद्र और उप्र सरकारों के बीच मतभेद हैं। राज्य विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आदित्यनाथ ने घर खरीदने वालों को आश्वस्त किया और कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वे आम आदमी और गरीबों से पैसा लेकर भाग सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था, हमारी सरकार ऐसे लोगों को पाताल की गहराई से भी खोज निकालेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हर मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आदित्यनाथ ने कहा था, हमने आज इसका एक उदाहरण देखा और मैंने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अंसल आपकी (सपा की) बनाई हुई कंपनी है। आपकी सरकार के दौरान ही इसकी सभी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया और निवेशकों और घर खरीदने वालों को धोखा दिया गया।

आदित्यनाथ ने कहा था, यह सब समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुआ। आपने बिल्डर की सीमा बढ़ा दी, जबकि हमने उसे कम कर शिकंजा कस दिया। अगर घर खरीदने वाले एक भी व्यक्ति को धोखा दिया गया तो हम सभी संपत्तियां जब्त कर लेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे। आदित्यनाथ के संबोधन के बाद मंगलवार शाम को अंसल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में इतने अंक की बढ़त

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...