back to top

ICC टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग : टॉप 5 में विराट कोहली की वापसी

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पांच में पहुंच गए। कोहली टी20 प्रारूप में पहले शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज रह चुके हैं और वह वनडे में नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में क्रमश: 73 और 77 रन की पारी खेली जिससे उन्हें 47 रेटिंग अंक मिले और इससे वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए। लोकेश राहुल टी20 श्रृंखला में तीन मैचों में असफलताओं के बावजूद चौथे स्थान पर बने हुए हैं और शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय बल्लेबाज हैं।

श्रेयस अय्यर 32 पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर पहुंच गए जबकि ऋषभ पंत को 30 पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 80वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। गेंदबाजों में आल राउंडर वाशिंगटन सुंदर दो पायदान के लाभ से 11वें जबकि तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर (14 पायदान के फायदे से 27वें स्थान) और भुवनेश्वर कुमार (सात पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

जोस बटलर की भी शीर्ष 20 में वापसी हुई है। उन्होंने तीसरे टी20 में नाबाद 83 रन की मैच में जीत दिलाने वाली पारी खेली थी जिससे वह पांच पायदान के फायदे से 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गए और वह अक्टूबर 2018 में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान से केवल दो कदम दूर हैं। जॉनी बेयरस्टो दो पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए जिसमें टीम के साथी डेविड मलान शीर्ष पर काबिज हैं।

सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय भी चार पायदान के लाभ से 24वें नंबर पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (34वें) और मार्क वुड (39वें) तथा बाएं हाथ के गेंदबाज सैम कुरेन (74वें) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...