back to top

आईसीसी ने श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक पर सात साल का प्रतिबंध लगाया

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा पर सोमवार को सात साल का प्रतिबंध लगाया।
आईसीसी ने बयान में कहा, श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से सात साल का प्रतिबंध लगाया गया।

आईसीसी ने कहा, यह प्रतिबंध 11 मई 2019 से लागू होगा जब उसे अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।
पंचाट ने जयसुंदरा को दो आरोपों का दोषी पाया। आईसीसी ने कहा, नियम 2.1.30- श्रीलंका के खेल मंत्री को रिश्वत या अन्य पुरस्कार की पेशकश जिससे कि अंतरराष्ट्रीय मैच के नतीजे, प्रगति, संचालन या किसी अन्य पहलू को प्रभावित करने का तरीका ढूंढा जा सके।

खेल की सर्वाेच्च संस्था ने कहा, नियम 2.4.7 आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचारण की भ्रष्टाचार रोधी इकाई की जांच में बाधा या विलंब करना। आईसीसी की आचरण इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा है कि जयसुंदरा ने जो किया वह निराशाजनक था। आईसीसी ने मई 2019 में जयसुंदरा को आरोपी बनाया था और तभी उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

जम्मू । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...