back to top

आईसीसी ने टी20 टीम का किया एलान, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान, ये भारतीय खिलाड़ी भी चयनित

दुबई। पिछले साल जून में भारतीय टीम को दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष टी20 टीम आॅफ द ईयर 2024 का कप्तान चुना गया। भारतीयों के दबदबे वाली इस टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। कप्तान और बल्लेबाज दोनों के तौर पर 2024 रोहित के लिए अविस्मरणीय रहा।

इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 11 मैचों में 42.00 के शानदार औसत और 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए। रोहित ने तीन अर्धशतक जड़कर भारत के टी20 विश्व कप अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें सुपर आठ चरण में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी भी शामिल है। रोहित के कुशल नेतृत्व ने दबाव भरी स्थितियों में युवा भारतीय टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उन्होंने भारत के सबसे महान टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में से एक के तौर पर अपनी विरासत को मजबूत किया।

पंड्या ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ आॅलराउंडरों में से एक के रूप में अपना कद मजबूत किया और भारत के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 17 मैच में 352 रन बनाने के साथ 16 विकेट झटके जिससे आईसीसी पुरुष टी20 आलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहे। पंड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में 16 रन बचाए जिससे भारत की खिताबी जीत सुनिश्चित हुई। फाइनल में उन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे दबाव में उनकी काबिलियत दिखी।

बुमराह ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए अपनी सटीक और निरंतर गेंदबाजी से भारतीय आक्रमण की अगुआई की। उन्होंने आठ मैच में 8.26 के शानदार औसत से 15 विकेट लिए। उनकी खतरनाक यॉर्कर और अंतिम ओवरों में गेंदबाजी ने भारत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे उन्हें आईसीसी के पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए नामांकित किया। बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 2024 में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने 18 मैचों में 13.50 की औसत से 36 विकेट झटके।

अर्शदीप की गेंद को जल्दी स्विंग करने और अंतिम ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने की काबिलियत ने उन्हें भारतीय टीम के लिए अहम बना दिया। उन्होंने टी20 विश्व कप के संयुक्त मेजबान अमेरिका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ रन देकर चार विकेट झटके। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमऑफ़ द ईयर में अन्य देशों के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, पाकिस्तान के बाबर आजम, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, अफगानिस्तान के राशिद खान और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा शामिल हैं।

2024 की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (सभी भारतीय) ट्रेविस हेड (आस्ट्रेलिया), फिल सॉल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर, वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), राशिद खान (अफगानिस्तान) और वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता लखनऊ। द...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...