back to top

होम्योपैथिक निदेशक निलंबित, इसी वर्ष होने वाले थे सेवानिवृत्त

लखनऊ। आयुष एवं खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर होम्योपैथिक निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, निलंबित निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा इसी वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन पर लगे गंभीर आरोपों और शिकायतों को देखते हुए मंत्री ने पहले ही यह कार्रवाई कर दी। निलंबन के साथ ही उन्हें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, जनपद गाजीपुर में अटैच किया गया है।

माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में सख्त संदेश गया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुष मंत्री ने स्पष्ट किया है कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...

फिल्म गजनी में भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

मुंबई। अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म लगान और गजनी में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को...

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशा निर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए ‘किसी भी समय’ लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा...

महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

कौशांबी। कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर...

सपा विधायक विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे,सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...