back to top

परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल की हादसे में मौत

सैन जोस (कोस्टा रिका) : मध्य अमेरिका स्थित कोस्ट रिका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर नहीं रहे। 54 वर्षीय वार्नर समुद्र में तैरते वक्त तेज लहरों की चपेट में आ गए। सांस रुकने की वजह से उनकी जान चली गई। कोस्टा रिका पुलिस ने रविवार को लिमोन शहर के कोक्लेस बीच के पास उनके शव की पहचान की।

वार्नर के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। अस्सी के दशक के टीवी पर ‘थियो’ बनकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। मात्र 14 साल की उम्र में धारावाहिक ‘द कॉस्बी शो’ में उन्होंने आम मध्यमवर्गीय अश्वेत युवा की जिंदगी को पर्दे पर जिया। न्यू जर्सी के मूल निवासी वार्नर ने नौ साल की उम्र में अभिनय करना शुरू किया और ‘फेम’ जैसे शो में नजर आए। उन्हें 1984 से 1992 तक चलने वाले द कॉस्बी शो में बिल कॉस्बी और फिलिसिया रशद के किरदारों, हीथक्लिफ और क्लेयर हक्सटेबल के इकलौते बेटे की भूमिका मिली।

वार्नर को 1986 में द कॉस्बी शो में प्राइम टाइम एमी के लिए नामांकित किया गया। उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगा। उन्होंने 2015 में ‘जीसस चिल्ड्रन’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक प्रदर्शन का पुरस्कार जीता। उन्हें 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पोकन वर्ड पोएट्री एल्बम के लिए सराहना मिली। उन्हें इसके लिए ग्रैमी के लिए भी नामांकित किया गया था। वार्नर ने ‘टच्ड बाय एन एंजेल’, ‘कम्युनिटी’, ‘की एंड पील’, ‘सूट्स’, ‘सन्स ऑफ एनार्की’ और ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ जैसे शो में काम किया है।

‘रीड बिटवीन द’ शो में उनके साथ काम करने वालीं ट्रेसी एलिस रॉस ने कहा, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैल्कम। पहली बार मैं तुमसे थियो के रूप में दुनिया के सामने मिली। फिर तुम मेरे पहले टीवी पति बने। मेरा दिल बहुत दुखी है। तुम कितने अच्छे अभिनेता और दोस्त थे। तुम मन सदैव पवित्र रहा। तुम्हारे परिवार को अकल्पनीय क्षति के लिए मुझे बहुत दुख है।

RELATED ARTICLES

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी वाचन

लखनऊ। हिंदी के उपन्यास सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य के खजाने को लगभग एक दर्जन उपन्यास और करीब 250 लघु-कथाओं...

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...