back to top

चीन में जुलाई के बाद कोविड-19 के सबसे अधिक मामले

बीजिंग। चीन में मंगलवार को कोविड-19 के 180 से अधिक मामले आए जिनमें स्थानीय स्तर पर संक्रमित 108 मरीज शामिल हैं। बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के फैलने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह आंकड़ा पिछले महीने शुरू हुई महामारी की नई लहर के बाद एक दिन में सर्वाधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएमसी) ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि देश में स्थानीय स्तर पर 108 मामले आए हैं जबकि 35 लोग बाहर से यात्रा करके आए थे और 38 में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। नानजिंग हवाईअड्डा और बाद में चीन के दक्षिण हनान प्रांत में पर्यटन स्थल झांगजियाजी में पिछले महीने कई मामले सामने आने के बाद संक्रमण की नयी लहर शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि हुबेई प्रांत में वर्तमान में 68 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें 55 मरीज मुख्यत: प्रांतीय राजधानी वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए। वुहान में 2019 में सबसे पहले मामला सामने आया था। वुहान शहर की आबादी करीब 1.2 करोड़ है और वहां पहले ही व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रांत में बिना लक्षण वाले 80 मरीजों का इलाज चला है, इनमें से 63 स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए हैं। देश के 23 में से 13 प्रांतों में डेल्टा स्वरूप के बढ़ते मामलों के कारण अधिकारियों में चिंता है। वायरस के प्रसार के मद्देनजर बीजिंग ने रविवार से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और कोविड-19 मामलों वाले प्रांतों से लोगों के आने पर रोक लगा दी है। बीजिंग में भी पिछले सप्ताह कोविड-19 के मामले आए थे एनएचसी के अनुसार चीन में कम से कम।,702 लोगों का इलाच चल रहा है और इनमें से 54 की हालत गंभीर है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...