back to top

लखनऊ: परीक्षा में पारदर्शिता को उच्च स्तरीय समिति गठित

लखनऊ। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन शनिवार को किया है। यह कमेटी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को सुझाव देगी। कमेटी में आईआईटी कानपुर के उप निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे को शामिल किया गया है। कमेटी की संस्तुतियां एक माह के भीतर प्राप्त हो जाएंगी।

आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा

माना जा रहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में पेपर लीक होने की घटना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश की एक विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह तकनीक पर आधारित किया है और इसके अच्छे परिणाम भी मिले हैं।

नई व्यवस्था का मिलेगा लाभ

इस नई व्यवस्था से प्रश्नपत्र मॉडरेशन को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित करने से मानवीय गलतियों की आशंका खत्म होगी। परीक्षा प्रणाली व्यक्ति आधारित नहीं रहेगी। डिजिटल मूल्यांकन को अतिरिक्त रूप से सुरक्षित करने की प्रक्रिया भी समिति की ओर से निर्धारित की जाएगी। विभाग का कहना है कि प्रदेश सरकार कमेटी की संस्तुतियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की तैयारी में है।

इन बिंदुओं पर देंगे सुझाव

  •  प्रश्नपत्र बनाने
  •  मॉडरेशन प्रक्रिया
  •  मूल्यांकन कार्य को नवीनतम तकनीक से लैस करना
  •  बाकी कई बिंदु भी किए शामिल

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...