back to top

Health Tips : गर्मियों में बेहद फायदेमंद हैं प्याज का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये लाभ

हेल्थ डेस्क। गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी है। वहीं अगर आप गर्मी में प्याज का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से राहत मिलेगी। गर्मियों में प्याज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर रोजाना एक या दो प्याज खाया जाए तो कई स्वास्थ्य समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी होता है, साथ ही इसमें बहुत फायदेमंद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। तो जानिए गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से होने वाले फायदे के बारे में ।

गर्मी में प्याज के सेवन के फायदे

  • गर्मियों में लू लगने से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कच्चा प्याज खाते हैं तो तापमान बढ़ने पर भी आपकी सेहत सुरक्षित रहेगी. प्याज के सेवन से लू जैसी समस्याओं से बचाव होगा।
  • प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है. इससे हमारी मांसपेश‍ियों और शरीर को धीरे-धीरे ग्‍लूकोज मिलता रहता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रोजाना हम जिन सब्‍जियों का इस्‍तेमाल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर में क्रोमियम ब‍िलकुल नहीं पाया जाता है. ऐसे में प्‍याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. प्‍याज शरीर में ब्‍लड को जमने से रोकने का काम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है.
  • बराबर मात्रा में प्‍याज का रस और शहद मिलाकर खाने से सर्दी-खांसी और बुखार में राहत म‍िलती है. प्‍याज खाने से गैस्‍ट्रिक सिंड्रोम और कब्‍ज में फायदा होता है. प्‍याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का काम करते हैं.
  • प्‍याज त्‍वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है. जैतून के तेल में प्‍यास का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्‍स यानी कि मुंहासों से राहत म‍िलती है. प्याज समय से पहले होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है. त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता है. जूं और बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए बालों की जड़ों में प्‍याज का रस लगाना चाहिए. प्‍याज के रस से बालों की मालिश करने पर बाल झड़ने बंद हो जाते हैं साथ ही डैंड्रु से भी छुटकारा म‍िलता है.
  • अगर किसी को नींद न आने की बीमारी है तो प्‍याज खाने से जरूर फायदा मिलेगा. सिर दर्द के लिए भी प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. तीन चम्‍मच पानी में एक चम्‍मच प्‍याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से आराम मिलेगा.
  • प्‍याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलती है.
  • पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है. पीरियड शुरू होने से पहले कच्चा प्याज खाने से फायदा होता है.

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...