back to top

जलालाबाद अब हुआ परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी नाम परिवर्तन को मंजूरी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित जलालाबाद शहर को अब एक नई पहचान मिल गई है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया है। यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांगों और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस बदलाव की जानकारी साझा करते हुए बताया कि गृह मंत्रालय ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि जलालाबाद नाम से एक विधानसभा क्षेत्र भी मौजूद है, जो अब ‘परशुरामपुरी विधानसभा क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा।

गृह मंत्रालय ने 19 अगस्त 2025 को इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 27 जून 2025 को भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करने के बाद भारत सरकार को ‘जलालाबाद’ का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नया नाम देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेज़ी) और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाए। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार को यह निर्देशित किया गया है कि वह इस नाम परिवर्तन की राजपत्र अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) जारी करे और इससे संबंधित सभी विभागों और संस्थानों को सूचित करे। इसमें सर्वे ऑफ इंडिया,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेलवे बोर्ड,डाक विभाग और अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थान शामिल हैं। यह आदेश गृह मंत्रालय के अवर सचिव कुंदन कुमार द्वारा जारी किया गया है और सभी संबंधित विभागों को इसकी प्रति भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...