back to top

उन्नाव में दो ट्रकों की भिड़ंत से लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

उन्नाव। जिले में बुधवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दीपुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब तीन बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी मोड़ के पास उस वक्त हुआ जब उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहा एक डंपर की हरदोई से उन्नाव की ओर आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद छह बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कानपुर देहात निवासी डंपर चालक पवन यादव, जालौन निवासी उसका सहायक सुमित, और संभल निवासी डीसीएम चालक महिपाल की जलकर मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि डीसीएम चालक का सहायक संभल निवासी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंजमुरादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

परिसीमन और अन्य विधेयकों का करेंगे विरोध, राम मंदिर और एथनॉल पर चर्चा की मांग करेंगे: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक और...

मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने को न कहें, 20 जुलाई के मार्च में जरूर शामिल हों: सोनम वांगचुक

नयी दिल्ली। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से...