back to top

विराट के ऋणी रहेंगे बुमराह, जैसे मैं रमेश का आभारी हूं: हरभजन

नई दिल्ली: हरभजन सिंह का मानना है कि जसप्रीत बुमराह हमेशा विराट कोहली के ऋणी रहेंगे जिनकी बदौलत उन्हें हैट्रिक मिली जैसे वह 18 साल पहले अविश्वसनीय कैच के लिए सदगोपन रमेश के आभारी हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहली हैट्रिक बनाने वाले हरभजन ने बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ की जो यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे (इरफान पठान दूसरे) गेंदबाज बने। वर्ष 2001 में हरभजन ने ताकतवर आस्ट्रेलिया (रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न) के खलाफ हैट्रिक ली थी। शनिवार को बुमराह ने लगातार तीन गेंदों में डेरेन ब्रावो, समारा ब्रुक्स और रोस्टन चेज के विकेट लिए। हरभजन ने रविवार को पीटीआई से कहा, इस हैट्रिक का श्रेय बुमराह के साथ विराट को भी जाता है। गेंदबाज को नहीं लगा था कि बल्लेबाज आउट है लेकिन कप्तान को अंदर से लग रहा था कि वह आउट है। अगर विराट डीआरएस नहीं लेते तो क्या होता? कप्तान का यह फैसला बेहतरीन था जिसकी वजह से वह शानदार प्रयास कर सका। हरभजन को अब भी लगता है कि रमेश के शानदार प्रयास के बिना वह यह इतिहास नहीं बना सकते थे।

उन्होंने कहा, मुझे याद है जब मैंने दादा (सौरव गांगुली) के साथ चर्चा करने के बाद गेंदबाजी की। सच कहूं तो रमेश उस टीम में इतना फुर्तीला नहीं था। फिर भी फारवर्ड शार्ट लेग पर उन्होंने शानदार कैच लपका तो मैंने उन्हें कहा था, दोस्त मेरी हैट्रिक तुम्हारी बदौलत मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 711 विकेट चटकाने वाले हरभजन ने कहा, इसलिए मेरा मानना है कि कुछ चीजें एक साथ होती हैं तो ऐसा ही कुछ होता है। तब यह रमेश का शानदार कैच था और अब यह विराट का फैसला रहा। हरभजन ने कहा कि राहुल द्रविड़ ने जिस तरह इस हैट्रिक का लुत्फ उठाया तो वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, मैंने राहुल को इतना उत्साहित कभी नहीं देखा था, वह खुशी से उछल रहा था। शायद, उसे भी नहीं लगा था कि रमेश इस तरह का कैच लपक सकता था। वह मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है। उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा मैच विजेता है। हैट्रिक से उसकी महानता बढ़ेगी, बिना इसके भी वह शानदार गेंदबाज है। पिछले मैच में सात ओवर में पांच विकेट और इस मैच में नौ ओवर में छह विकेट। आप इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते। वह नायाब हीरा है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...