back to top

हंदवाड़ा मुठभेड़ : 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने सेना पदक से सम्मानित अधिकारी को खोया

श्रीनगर। आतंकवाद से मुकाबला करते हुए तीन दशक में 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने रविवार को कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपना दूसरा कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) खो दिया, जब दो बार सेना पदक से सम्मानित किए जा चुके कर्नल आशुतोष शर्मा ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया।

ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स से अधिकारियों और जवानों को शामिल कर राष्ट्रीय राइफल्स (21-आरआर) ने 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने को लेकर तीहरा शतक लगाने का गौरव हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि 21 वीं राष्ट्रीय राइफल का गठन थल सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए किया है। बटालियन ने अपना पहला कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजींदर चौहान के रूप में 21 अगस्त 2000 को खोया था।

इसके करीब 20 साल बाद कर्नल आशुतोष शर्मा रविवार सुबह उस वक्त शहीद हो गए, जब वह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा तहसील के चंगीमुल्ला में आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे थे। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कर्नल और उनकी टीम ने चंगीमुल्ला गांव में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को बहादुरी से मुक्त कराया।

कश्मीर में कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर सेवा देने को लेकर दो बार सेना पदक से सम्मानित किए जा चुके कर्नल शर्मा को उनके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी सबसे खुशमिजाज अधिकारी के रूप में याद करते हैं, जो अपने जवानों के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे। कर्नल चौहान 2000 में उस वक्त शहीद हुए थे, जब वह ब्रिगेडियर बीएस शेर गिल के साथ अपने इलाके में गश्त पर थे।

आतंकवादियों ने जाचलदारा गांव के पास आईईडी में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया, जिससे उनके वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। दोनों अधिकारी मौके पर ही शहीद हो गए जबकि सेना के पांच अन्य जवान घायल हुए थे। कर्नल चौहान को भी सेना पदक से सम्मानित किया गया था, जिन्होंने 20 साल से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा की। वह 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के तीसरे सीओ थे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...