back to top

हाथ धोना कोविड-19, अन्य रोगों से बचाव का प्रभावी तरीका है : डब्लूएचओ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच गुजरे 10 महीनों के दौरान यह सामने आया कि साबुन से हाथ धोना और जन स्वास्थ्य सावधानी उपायों जैसे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना, खांसी आने के दौरान मुंह ढंकना और मास्क पहनना आदि का उचित तरह से पालन करना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए प्रभावी हथियार साबित हुए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह बात कही। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि रोगों से बचाव को लेकर जागरूक करने और हाथ धोने के महत्व को दर्शाने के मद्देनजर हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पूरे विश्व को यह याद दिलाने के लिए यह और भी अहम है कि हाथ धोने जैसी साधारण आदत जीवन बचा सकती है। साथ ही यह बेहद किफायती भी है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र की प्रांतीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, हाथ धोना हमेशा से बीमारियों को दूर रखने का एक प्रभावी तरीका रहा है। यह एक ऐसा आसान उपाय है जो कि हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मददगार होता है। कोविड-19 से बचाव के लिए भी हाथ धोना एक बेहद प्रभावकारी उपाय है।

उन्होंने कहा, पहले के मुकाबले अब कोविड-19 काल में हाथों की स्वच्छता हमारी दिनचर्या और जीवन का आवश्यक हिस्सा होना चाहिए ताकि हम बीमारियों से बच सकें। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर बचाव के अन्य उपायों का पालन करने के साथ ही थोड़े समय अंतराल के बाद साबुन से हाथ धोना बेहद आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...