गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूजा, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास के जन्मदिन के रूप में मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों व आश्रमों में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने गुरुओं, धमार्चार्यों की शरण में मत्था टेका, उपहार भेंट कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। स्कूल व कॉलेजों में भी बच्चों ने गुरुओं को उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया।

हनुमान सेतु में मना गुरुपर्व:
गुरुपर्व के उपलक्ष्य में श्री संकट मोचन हनुमान जी मन्दिर हनुमान सेतु में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को गुरू पूजा के साथ समापन हुआ। गुरुवार को प्रात: 10 बजे से मंदिर अध्यक्ष द्वारा बाबाजी महाराज के चल विग्रह का दूध, दही, घी,शहद, चीनी, पन्चामृत, अष्ट्गंध गुलाबजल, गंगाजल, इत्यादि से स्नान कराकर दुग्धाभिषेक किया गया।तथा बाबाजी के अचल विग्रह एवं चरण पादुका का षोडषोपचार पूजन कर भव्यरूप से श्रृंगार एवं आरती की गई। तथा प्रात: से ही निरंतर प्रसाद वितरण किया गया। पूजन वेद विद्यालय के आचार्य गोविन्द कुमार शर्मा, उमेश पाठक, श्याम शंकर द्विवेदी, शिवमूरत तिवारी एवं समस्त वेदपाठी बटुकों के आचार्यत्व में तथा बहुसंख्यक भक्तों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बाबा नीब करौरी का अभिषेक किया:
श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर हनुमान सेतु में सुबह मंदिर सचिव दिवाकर त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. चंद्रकांत द्विवेदी, मुख्य पुजारी भगवान जी ने बाबा श्री नीब करौरी जी महाराज का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, गुलाबजल, गंगाजल इत्यादि से अभिषेक, पूजन कर आरती की। सुबह से प्रसाद वितरण हुआ। पूजन अभिषेक एवं हवन वेद विद्यालय के आचार्य गोविंद कुमार शर्मा, उमेश पाठक, श्याम शंकर द्विवेदी, शिवमूरत एवं सोमनाथ के आचार्यत्व में हुआ।

पूजन कर गुरुजनों का सम्मान किया :
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री मणि महेश्वर मंदिर देवपुर पारा में भव्य गुरू पूजन समारोह हुआ। जिसमें विधिविधान से गुरु पूर्णिमा पूजन कर महंतों का सम्मान किया। महंत श्री मनोहरपुरी महाराज के सानिध्य में हुए भव्य पूजन अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 11 महंतों की अध्यक्षता में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने पूजन कर गुरुजनों का सम्मान कर विभूषित किया। पूजन, हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ चैतन्यमय वातावरण में मनाया गया:
सुशांत गोल्फ सिटी में सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया । मार्गदर्शन करते हुए जन उद्घोष सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. कुलदीप तिवारी ने कहा कि प्लेसेस आॅफ वरशिप एक्ट के कारण काशी, मथुरा में स्थित जैसे हजारों मंदिर वापस लेने का कानूनी अधिकार हमसे छीन लिया गया है । इसे निरस्त करने के लिए बड़े जन आंदोलन की आवश्यकता है । समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभी गुरुपूर्णिमा महोत्सवों की शुरूआत में गुरुपूजन हुआ। इन महोत्सवों में प्रथमोपचार, स्वसंरक्षण, हिंदू राष्ट्र, साधना आदि विभिन्न विषयों पर ग्रंथप्रदर्शन, साथ ही राष्ट्र-धर्म विषयक फलकप्रदर्शन भी लगाए गए । गुरुपूर्णिमा महोत्सव में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र और धर्मकार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।

जैन मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
लखनऊ। जैन मंदिर जैन बाग डालीगंज मे गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु वार को उपाध्याय श्री 108 आदीश सागर जी मुनिराज के सानिध्य मे धूमधाम से मनाया गया। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन गर्ग की अध्यक्षता मे दीप प्रज्जुलन के साथ सभा का प्रारम्भ हुआ। महिला मण्डल से बीना ने मंगलाचरण किया। सभी भक्तो ने उपाध्याय श्री के चरणों मे श्री फल अर्पित किया। एवं अष्ट द्रव्यों के साथ मुनिराज का पूजन किया। मुनिराज का पाद प्रक्षालन करने का लाभ संदीप जैन ( जैन बंधु) परिवार ने प्राप्त किया। वही सभा अध्यक्ष विनय जैन ने मुनिराज को शास्त्र भेट किया।
उपाध्याय ने अपने प्रवचन मे बताया की जिनेन्द्र देव की भक्ति करने से बड़े से बड़े भय दूर हो जाते है। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष विनय कुमार जैन, सभा के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार जैन, उप प्रबंधक पार्श्व कुमार जैन, संयोजक मण्डल से अनिल, संदीप, विकास, पुष्पेंद्र, अंशु, राजू जैन आदि मौजूद रहे।

गुरु युगान्तर सिन्दूर शिष्या की गन्डा बंधन रस्म पूरी की
लखनऊ। सदियों से संगीत कला के क्षेत्र में गुरु-शिष्य परम्परा का विशेष महत्व रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को गजल गायक उस्ताद युगान्तर सिन्दूर ने प्रयागराज निवासी अपनी वरिष्ठ शिष्या हेमा दीक्षित की गन्डा-बन्धन रस्म गोमती नगर स्थित घर में पूरी की। हेमा विगत 30 वर्षों से उपशास्त्रीय गायन के अन्तर्गत पारम्परिक गजल गायकी की शिक्षा युगान्तर सिन्दूर से ले रही हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन की वरिष्ठ गायिका होने के साथ ही हेमा ने देश के अतिरिक्त लंदन, पेरिस, स्वीटजरलैंड, रोम, आॅस्ट्रिया, हॉलैंड, न्यूजीलैंड, रूस, उज्बेकिस्तान एवं चीन सहित अनेक देशों में अपनी संगीत प्रस्तुतियां दी हैं। गुरु-शिष्य परम्परा का निर्वाह करते हुए युगान्तर सिन्दूर ने देश-विदेश में प्रतिभाशाली शिष्यों की एक लम्बी श्रृंखला खड़ी की है। इस कड़ी में प्लेबैक सिंगर सचेत टंडन, पूजा तिवारी, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सीमा भारद्वाज, प्रो रोजी श्रीवास्तव (बीकानेर) एवं मुम्बई निवासी म्यूजिक कंपोजर धवल टंडन के नाम उल्लेखनीय हैं। गुरु-शिष्य परम्परा के अन्तर्गत ही वर्ष 1976 में बदायूं स्थित घर पर गुरु पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान ने युगान्तर सिन्दूर की गन्डा-बन्धन रस्म पूरी की थी।

श्रीमनकामेश्वर में हुआ गुरुपूजन और पूर्णिमा की आरती
लखनऊ। गुरु पूर्णिमा पर डालीगंज के गोमती तट पर स्थापित श्रीमनकामेश्वर मंदिर में श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने सुबह ने सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित पूर्व गुरु महाराजों की प्रतिमाओं की षोड्सोपचार पूजन किया। महंत राम गिरी, बजरंग गिरी, त्रिगुणानंद गिरी, केशव गिरी की स्थापित प्रतिमाओं का पूजन करने के बाद आशीर्वाद लिया। उसके बाद महंत देव्यागिरी जी महाराज की शिष्याओं ने उनका पूजन किया और आरती उतारी। फल-मिष्ठान अर्पित किया । मंदिर की प्रमुख सेवादार उपमा पाण्डेय गुरु को श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद शाम को गोमती तट पर बन उपवन घाट पर 11 वेदियों से श्रीमहंत की अगुवाई मां गोमती की आरती की गई। इससे पहले उन्होंने हरि शंकरी पौधों का घाट पर रोपण किया। आरती के बार पिंकी और विराट ने नृत्य के जहिर भगवान कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। आरती से उपमा पाण्डेय, ऊषा, वंदना , ज्योति जायसवाल, मुकेश गुप्ता ने अपने घाट की सफाई की और रंगोली सजाई।

RELATED ARTICLES

सावन माह आज से शुरू, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन माह गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन 11 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा।...

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को किया सम्मानित

1200 से अधिक गुरूजनों का सम्मान किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा अपने परिसर में गुरु पूर्णिमा जयंती के अवसर पर आज...

नीम करौली बाबा व प्रेमानंद जी महाराज का गुरु पूजन

सनातन महासभा की 140वी गोमती महाआरती व सनातन समागम गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मद्यनिषेध जादू शो गोमती बचाव अभियान सावन माह को लेकर संकल्प...

Latest Articles