back to top

गुजरात : भूकंप के बाद 14 झटकों से हिला कच्छ

अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप के बाद 14 झटके महसूस किए गए हैं। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रविवार रात को भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में स्थित था।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि भूकंप के बाद के 14 झटके इलाके में महसूस किए गए हैं। इसमें सोमवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आया 4.6 तीव्रता का ज़लज़ला भी शामिल है। इसका केंद्र भचाउ में 15 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। आईएसआर के वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया, ‘हम आज आए भूकंप का वैज्ञानिक आधार पर यह पता लगाने के लिए विश्लेषण कर रहे हैं क्या यह भूकंप बाद का झ़टका था या नया ज़लज़ला था। फिलहाल हम इसे और क्षेत्र में आए अन्य ज़लज़लों को कल रात आए भूकंप के बाद आने वाले झटकों के तौर पर गिन रहे हैं।’

आईएसआर के अन्य अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता के भूकंप के अलावा सोमवार सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र भी भचाउ से छह किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। रविवार देर रात एक बजकर 01 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका आया था जिसका केंद्र भचाउ से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। अधिकारी ने बताया कि 3.1, 2.9, 2.5, 2.4,1.7,1.6 और 1.4 तीव्रता के झटके सोमवार दोपहर तक महसूस किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...