back to top

मदिरा रहित वसा यकृत बीमारियों को शामिल करने के लिए दिशानिर्देश जारी

नई दिल्ली। गैर संचारी रोगों से निपटने के कदम के तौर पर एनएएफएलडी (मदिरा रहित वसा यकृत रोग) की रोकथाम के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को इन्हें एनपीसीडीसीएस (कैंसर, मधुमेह, हृदय रोगों और पक्षाघात की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम) में सम्मिलित करने के लिए यहां संचालनात्मक दिशानिर्देशों पेश किए।

मदिरा के इस्तेमाल, हेपेटाइटिस या दवाओं जैसे द्वितीयक कारणों के अभाव में यकृत में वसा के असमान्य रूप से जमा होने को एनएएफएलडी कहते हैं। वर्धन ने कहा कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है क्योंकि इससे यकृत में कई तरह की गड़बडय़िां हो सकती हैं और गैर मदिरा स्टेटोहेपेटाइटिस (एनएएसएच) व यकृत कैंसर तक हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में वर्धन को उद्घृत करते हुए कहा गया, बीते दो दशकों में एनएएसएच के वैश्विक मामले दो गुने हो गए हैं। 1990 में वैश्विक रूप से एनएएसएच के 40 लाख मामले थे जो 2017 में बढ़कर 94 लाख मामलों तक पहुंच गए।

एनएएफएलडी भारत में यकृत की बीमारियों के अहम कारण के तौर पर उभर रहा है। देश पर गैरसंचारी रोगों के भार से निपटने में एनएएफएलडी को कम करने के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया, महामारी विज्ञान के अध्ययन से पता चलता है कि भारत में सामान्य आबादी में एनएएफएलडी की पूर्व मौजूदगी करीब 9 से 32 प्रतिशत है और उसमें भी अधिक वजन वाले या मोटे लोगों तथा मधुमेह या पूर्व मधुमेह के चरण वाले लोगों में इसका प्रसार ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं ने पाया कि टाइप 2 मधुमेह वाले 40 से 80 प्रतिशत लोगों में और मोटापे के शिकार 30 से 90 प्रतिशत लोगों में एनएएफएलडी है। उन्होंने कहा कि अध्ययन से संकेत मिलते हैं कि जिन लोगों को एनएएफएलडी होता है उनमें हृदयरोग होने का खतरा ज्यादा रहता है। एनएएफएलडी में हृदय रोग मौत की सबसे सामान्य वजह हैं। एक बार यह रोग हो गया तो इसका कोई विशेष उपचार नहीं है और स्वास्थ्य में सुधार, वजन कम करने, स्वस्थ जीवनशैली को लक्षित करने वाले पहलुओं को अपनाकर एनएएफएलडी से मृत्युदर व रुग्णता दर को रोका जा सकता है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...