back to top

सुलतानपुर रोड से जुडेगा ग्रीन कॉरिडोर, 33 करोड़ से बनेगी 4-लेन सड़क

गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज जाना होगा आसान,डालीगंज से पक्का पुल तक 15 दिन में तैयार होगा आरओबी

लखनऊ। पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुलतानपुर रोड से भी कनेक्ट होगा। इसके लिए आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर तक 4-लेन सड़क बनायी जाएगी। इससे गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना आसान होगा और लगभग 10 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण करके 4-लेन सड़क का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये।

उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण के अंतर्गत पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य बंधा एवं सड़क निर्माण, फ्लाईओवर व ब्रिज का कार्य कराया जा रहा है। इस रूट को और अधिक प्रभावी व लोगों के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर को सुलतानपुर रोड से सीधे कनेक्ट करने का भी कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए आर्मी लैंड पर निमार्णाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुलतानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर तक 4-लेन सड़क बनायी जाएगी। लगभग 1800 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि 4-लेन सड़क के निर्माण के लिए टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। जल्द ही स्थल पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिसके लिए सम्बंधित अभियंताओं को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर से सुलतानपुर रोड के मध्य यह नया रूट बनने से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स, इमार टाउनशिप समेत गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना आसान होगा और बड़ी संख्या में लोग लाभन्वित होंगे।

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत पक्का पुल से डालीगंज के मध्य निर्मित किये जा रहे 1.5 किलोमीटर लंबे आरओबी/फ्लाईओवर का भी उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे से एनओसी प्राप्त हो गयी है। जिस पर उपाध्यक्ष ने 15 जून तक आरओबी का निर्माण पूर्ण कराकर कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। आरओबी चालू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद, बसंतकुंज की आबादी को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही… 7 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू में 12 हेलिकॉप्टर जुटे

काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में गाड़ियां, पुल, टॉवर और कई इमारतें...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...