back to top

कौशल विकास के जरिये कुशल मानव संसाधन विकसित करने की सरकार की तैयारी

नयी दिल्ली। स्कूल स्तर से ही छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ने की मुहिम के तहत शिक्षा मंत्रालय ने प्रारंभिक स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में कौशल गतिविधियों को शामिल करने एवं उच्च शिक्षा में आधुनिक समय के अनुकूल कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम जोड़ने की तैयारी की है। इसका उदेश्य शिक्षा के बाद रोजगार की समस्या को दूर करने के साथ ही उद्योगों की जरूरतों को पूरा करना है। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने भाषा को बताया कि छठी कक्षा से उच्च माध्यमिक स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा का एक ढांचा लागू किया जा रहा है, साथ ही प्रारंभिक शिक्षा के स्तर पर भी कौशल गतिविधियों पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कौशल भारत मिशन के तहत 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा योजना लागू की जा रहा है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में माध्यमिक स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक संस्थानों आदि से गठजोड़ कर सकेंगे। सरकार का मकसद साल 2025 तक स्कूली एवं उच्च शिक्षा प्रणाली में 50 प्रतिशत छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ना है। व्यवासायिक एवं कौशल विकास योजना को लागू करने की योजना के तहत घरेलू एवं वैश्विक जरूरतों के आकलन के लिये उद्योगों की मदद ली जा रही है ताकि शिक्षा के बाद रोजगार की समस्या को दूर करने के साथ उद्योगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा था कि स्कूली शिक्षा में नए जमाने के कौशल विकास के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने तथा शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। इन पाठ्यक्रमों में कृत्रिम बुद्धिमता, रोबोटिक्स, कोडिंग, डाटा साइंस जैसे पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।

 

मंत्रालय ने स्कूलों में स्किल लैब स्थापित करने की योजना पर काम शुरू किया है। वैसे स्कूल जिनमें स्किल लैब स्थापित होंगे, उनके आसपास के दूसरे स्कूल भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे जहां ऐसे लैब नहीं होंगे। मंत्रालय ने करियर से जुड़े पसंद एवं विकल्पों को लेकर कौशल आधारित एप्टीट्यूट टेस्ट का प्रारूप विकसित किया है। इसे सीबीएसई और एनसीईआरटी ने तैयार किया है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूली स्तर पर 55 व्यवसायिक पाठ्यक्रम पेश किये जा रहे हैं तथा मार्च 2021 तक कौशल विकास योजना से 13,50,175 छात्र लाभान्वित हुए हैं। इन कौशल विकास पाठ्यक्रमों में कृषि, परिधान, मोटरवाहन, बैंकिंग, वित्त, बीमा सेवाएं, सौंदर्य, स्वास्थ्य, विनिर्माण, इलेक्ट्रानिक एवं हार्डवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं, मीडिया, मनोरंजन, बहु कौशलीकरण, प्लंबर, बिजली, सुरक्षा, दूरसंचार, पर्यटन एवं आतिथ्य, परिवहन रसद, भंडारण आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...