back to top

किसानों का अपमान न करे सरकार, पूंजीपतियों के हित में कृषि कानून बना रहे पीएम मोदी : प्रियंका

बिजनौर। केन्द्र के नए कृषि कानूनों को पूंजीपतियों के लिए लाभकारी बताते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने पूंजीपति मित्रों की जमाखोरी को बढ़ावा देने वाले कानून बना रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को बिजनौर के चांदपुर में किसान महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जो कृषि कानून बनाए हैं उनसे इनके पूंजीपति मित्र अपनी मनमर्जी के हिसाब से जमाखोरी कर सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों से सरकारी मंडियां बंद हो जाएंगी और सिर्फ निजी कॉरपोरेट ही कृषि उत्पादों की खरीद कर सकेंगे, इसके जरिए वह किसानों का जमकर शोषण करेंगे। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और किसान आंदोलन पर चुप्पी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री अमेरिका, चीन, पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया घूम लिए, लेकिन 70 दिनों से दिल्ली के दरवाजों पर बैठे, अपने घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर किसानों से मिलने नहीं गए।

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेन्ट्रल विस्टा परियोजना पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये और देशभर के किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है, लेकिन मोदी जी ने उसका भुगतान करने के बजाए 16 हजार करोड़ रुपये से अपने घूमने के लिए दो विमान खरीदे और संसद भवन के सुंदरीकरण पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

केन्द्र के नए कृषि कानूनों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है, रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है। आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये। जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिये, उनको अपमानित मत कीजिये। नवंबर के अंत से जारी किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है, उसका बेटा आपकी सीमा पर खड़ा है। जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है।

सरकार को अहंकारी बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता दो तरह के होते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत अहंकार हो जाता है, वह भूल जाते है कि उन्हें सत्ता देने वाला कौन है। देश के इतिहास में बार-बार ऐसा हुआ है जबकि नेता को अहंकार होने पर देशवासी उसे सबक सिखाते हैं। और जब देशवासी उसे सबक सिखाते है तब वह शर्मिंदा होता है, वह समझता है कि उसका धर्म क्या था। उन्होंने केन्द्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, सात साल में जितने वादे किये सारे तोड़ दिए। छोटा व्यापारी था उसकी कमर तोड़ दी। किसान की कमर तोड़ दी, गरीब की मदद नहीं की।

प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के सभी सरकारी उद्योग-धंधों और हवाईअड्डों को अपने मित्रों के हाथों बेच रही है और जो बचे हैं उन्हें बेचने की योजना बना रही है। केन्द्र सरकार पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने किसानों से कहा, मुझे नहीं लगता यह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार) आपके लिये काम करेंगे, लेकिन मुझे आप पर भरोसा है, देश की जनता पर भरोसा है और आपसे बड़ी उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि आप पीछे नहीं हटेंगे, आप अपने अधिकारों के लिये लड़ेंगे और इस लड़ाई में कांग्रेस और उसका हर एक कार्यकर्ता आपके साथ है।

प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन के संदर्भ में केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में किसानों को आंदोलनजीवी परजीवी जैसे नाम देकर हंसकर उनका मजाक उड़ाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा, संसद में राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान मरे किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखने को कहा लेकिन सत्तापक्ष से कोई खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने हरियाणा के मंत्री के कथित वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें वह किसानों की मौत का अपमान कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने सभा समाप्त हो पर किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...